The Voice of Bareilly since 2010

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने निकाली कलश यात्रा, दिया भक्ति से जुड़ने का संदेश

@BareillyLive, #बरेली, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन,

BareillyLive. बरेली में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 21 से 27 नवंबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी पूर्व संध्या पर शहर में भव्य कलश यात्रा निकाल कर लोगों को ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया गया। कथावाचन आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी आस्था भारती करेंगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शिष्यों ने कलश को शीश पर धारण कर यात्रा में भाग लिया।

कलश यात्रा में जाग्रत-आत्माओं की प्रार्थनाओं व उनकी दिव्य तरंगों के माध्यम से वातावरण में शांति और एकता का संदेश दिया गया। कलश यात्रा में कहा गया कि प्रत्ये हृदय में भक्ति और ब्रह्मज्ञान की शाश्वत विधि द्वारा शांति स्थापित करना ही संस्थान का उद्देश्य है। एक जाग्रत आत्मा में ही दूसरों को जगाने व विश्व में शांति की स्थापना करने की शक्ति होती है। हमारी मौजूदा सभी समस्याओं का जनक है ‘अनियंत्रित मन’। इसका एकमात्र समाधान है ब्रह्मज्ञान, क्योंकि ब्रह्मज्ञान की ध्यान साधना द्वारा ही अनियंत्रित मन को नियंत्रित किया जा सकता है। शास्त्रों में स्पष्ट वर्णन है कि समय के पूर्ण गुरु ही व्यक्ति को ब्रह्मज्ञान प्रदान करने का सामर्थ्य रखते हैं। कथा आयोजकों ने समस्त बरेली वासियों से कथाश्रवण करने के लिए पधारने की अपील की है।

error: Content is protected !!