The Voice of Bareilly since 2010

कलश यात्रा से बिहारीजी मंदिर में शुरू हुई श्रीमदभागवत कथा, बताया महात्म्य

बरेली। प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर, बिहारीपुर खत्रियान, नाथ नगरी बरेली में श्रीमदभागवत का आयोजन आज बुधवार से किया जा रहा है, जो लगातार सात दिन तक चलेगी,

प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर के प्रांगण में कथा व्यास श्री व्योम त्रिपाठी महाराज (वृन्दावन वाले) के श्रीमुख से शाम 6 बजे से भागवत रस धारा बही, जिसमें उन्होंने मन मोहन प्राण हमारा है तू, जय जय कुंज बिहारी श्री हरिदास भजन गाकर प्रारम्भ किया, उन्होंने कहा कि सद्गुरु देव भगवान के श्रीं चरणों में बार बार प्रणाम श्री राधेश्याम। आप सभी भक्तगण श्रीमदभागवत जी की शरण में बैठे हुए हैं अब यदि कपट को क्षल को ख़तम करना है तो सात दिन भागवत सुननी चाहिए। आप अभी तक दास हो पर भक्त तभी बनोगे जब ठाकुर जी आपको अपनाएंगे।
हमें रास्तों की जरूरत नहीं है
हमें तेरे पैरों के निशाँ मिल गये हैं।

घर घर तुलसी ठाकुर सेवा
वहीं तो वृन्दावन है,
तुम शरीर से भले वृन्दावन नहीं जा पाते, पर घर पर ठाकुर जी की मंगल आरती कर आप उनके दर्शन कर सकते हैं, बिहारी जी भी तब तक बुलाते जब तक आपका अंतर्मन नहीं कहेगा। ठाकुर जी जहां भागवत होती है वहाँ स्वयं उपस्थित रहते हैं। अतः जिसको आनन्द लेना है वो शांत चित्त से कथा का श्रवण करें।

इससे पहले दोपहर 4 बजे से क्षेत्र मे कलश यात्रा निकली जो मंदिर की परिक्रमा कर वापस मंदिर पर समाप्त हुई।

आज के कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व उपसभापति अतुल कपूर व सोनिया कपूर तथा मौजूद भक्तों में मीनू कपूर, रीना गर्ग, शिवम कपूर, तरुण कपूर, रुक्मणी, पूर्णिमा मेहरा, रति मेहरोत्रा, रानी सक्सेना, कविता ओबराय, निखिल वर्मा, अमित खोसला, बब्बु जी, मंजू आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!