Bareilly News

‘शुभम’ ने कई साहित्यकारों व चिकित्सकों का किया सम्मान, साथ हुई काव्य गोष्ठी

BareillyLive : शुभम मेमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ने कोहाड़ापीर स्थित भारत सेवा ट्रस्ट के सभागार में कई वरिष्ठ साहित्यकारों, समाज सेवियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया। जिसमें भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अनुपम गोयल, डा. गीता चौहान, बदायूँ के साहित्यकार शमशेर बहादुर आँचल और शैलेंद्र मिश्र देव, देहरादून के साहित्यकार रामवीर सिंह वीर प्रमुख रहे। जिनको कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सन्तोष कुमार गंगवार, अति विशिष्ट अतिथि डा. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, कार्यक्रम अध्यक्ष शायर विनय सागर जायसवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. अलका तोमर एवं मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा तथा संयोजिका सत्यवती सिंह सत्या ने हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। काव्य गोष्ठी में कवियों ने कविता की रसधारा बहाकर श्रोताओं से वाहवाही लूटी। कवियों में इंद्र देव त्रिवेदी, हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, मोहन चंद्र पांडेय मनुज, उमेश त्रिगुणायत, मनोज दीक्षित टिंकू, ब्रजेंद्र तिवारी अंकिचन, चेतन चैतन्य (नवाबगंज), राजेश ककरेली, रामकुमार कोली, पीयूष गोयल बेदिल, राम स्वरूप गंगवार, उपमेंद्र सक्सेना एड, जगदीश निमिष, अवजीत सिंह अवि, आनंद पाठक, किरण प्रजापति आदि रहे। संचालन राज शुक्ल ग़ज़लराज ने किया। सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago