Bareilly News

शुभम् मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जनकल्याण समिति ने कलमकारों का किया सम्मान

BareillyLive : शुभम् मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जन कल्याण समिति, बरेली के तत्वावधान में व डॉ. राजेश शर्मा ककरेली के संयोजन में प्रभात नगर स्थित वरिष्ठ लेखिका निरुपमा अग्रवाल जी के आवास पर कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विनय सागर जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि राजेश गौड़ एवं विशिष्ट अतिथि रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ रहे। संचालन राज शुक्ल गज़ल राज ने किया। माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। माँ शारदे की वंदना संस्था की संस्थापिका व अध्यक्षा सत्यवती सिंह ‘सत्या’ ने प्रस्तुत की। संस्था द्वारा साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ख्याल खन्ना कानपुरी, एस.के. कपूर, दीपक मुखर्जी ‘दीप’ एवं अनुराग बाजपेई को सम्मानित किया गया। सम्मानित विभूतियों को उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह संस्था की संस्थापिका सत्यवती सिंह ‘सत्या’, कार्यक्रम- संयोजक डॉ. राजेश शर्मा ककरेली एवं निरुपमा अग्रवाल ने प्रदान किया। कवि गोष्ठी में कवियों ने सद्भाव एवं सौहार्द का संदेश देते हुए सरस काव्य पाठ से देर शाम तक समाँ बाँधे रखा। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका श्रीमती सत्यवती सिंह सत्या द्वारा विनय सागर जायसवाल एवं निरुपमा अग्रवाल का माल्यार्पण कर उनको संस्था के संरक्षक पद पर मनोनीत किया। कार्यक्रम में हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, आनंद गौतम, सुभाष रावत ‘राहत बरेलवी’, उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, राम कुमार भारद्वाज अफरोज, प्रकाश निर्मल, रामधनी निर्मल, उमेश त्रिगुणायत ‘अद्भुत’, राज शुक्ल ‘गजल राज’ आदि उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago