Bareilly News

शुभम मेमोरियल साहित्यिक संस्था ने नगर के साहित्यकारों का किया सम्मान

BareillyLive : शुभम मेमोरियल साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को कोहाड़ापीर स्थित भारत सेवा ट्रस्ट के सभागार में हुआ। जिसमें नगर के सहित्यकारों का सारस्वत अभिनन्दन उनके साहित्य में अविस्मरणीय योगदान के लिए किया गया। जिसमें हास्य व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर मनोज दीक्षित टिंकू, श्रीमती शिवरक्षा पांडेय, आनंद पाठक और सतीश शर्मा हैं। सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति -चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष विनय सागर जायसवाल, मुख्य अतिथि रणधीर प्रसाद गौड़, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और संयोजिका सत्यवती सिंह सत्या और सतीश रोहतगी ने प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से अतिथियों द्वारा किया गया। माँ शारदे की वंदना गीतकार शिवशंकर यजुर्वेदी ने की।

कविता की रसधारा कवियों ने बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत की। कवियों में वरिष्ठ कवि ब्रजेंद्र अकिंचन, किरन प्रजापति, आबिद बरेलवी, जीशान राही, रामकुमार भारद्वाज अफ़रोज़, राम स्वरूप गंगवार, अंश मिश्रा, राम धनी निर्मल, राम शंकर प्रेमी, राम कुमार ओली, सरवत परवेज़, दीपक मुखर्जी रहे। कुशल संचालन उमेश त्रिगुणायात ने किया। सभी का आभार समाज सेवी सुरेंद्र लाला और सत्यवती सिंह ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

7 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

9 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago