The Voice of Bareilly since 2010

श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में षटतिला एकादशी के उपलक्ष्य में हुआ श्याम गुणगान

Bareillylive : श्री शिरडी साई सर्वदेव मंदिर श्यामगंज मे माघमास कृष्णपक्ष की ग्यारस (षटतिला एकादशी) को बाबा श्याम का दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रंगार किया गया। पंडित सुशील पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 06 फरवरी 2024 की श्रंगार सेवा संजू महरोत्रा की तरफ से की गई और गुणगान के बाद भक्तो के लिए मेवा खीर का प्रसाद शिबम और अंकुर गुप्ता की तरफ से रहा। गौरतलब है कि प्रत्येक ग्यारस (एकादशी) को मंदिर मे श्याम गुणगान किया जाता है, आज मंदिर को बहुत अच्छे से सजाया गया। बाबा श्याम का गुणगान अपने निर्धारित समय सायं छः बजे से प्रभु इच्छा तक चला। जिसमे भक्तो ने झूम झूम कर श्याम गुणगान का आनंद लिया।

भजन गायक शनि शर्मा आरजू, सोनल चंचल, किरन मिश्रा हार्दिक अरोरा ने इस तरह से बाबा श्याम का गुणगान किया कि भक्तो को नाचने को मजबूर कर दिया इस अवसर पर पंडित सुशील पाठक के साथ संजय आयलानी, अनुपम टीबडेबाल, अंकुर गुप्ता, गुरमंगत सिंह, उत्कर्ष अग्रवाल, रामबहादुर प्रजापति, इन्द्रेश, शिवांगी, नीरज अग्रवाल, शोभित श्रीवास्तव, दीपक कुमार, अंकुश अग्रवाल, सविता जी, राजेन्द्र अरोरा, मीनू अरोरा, निक्कू सिंह, प्रीति सिंह, आरती कश्यप, जगमोहन प्रजापति, कोमल, महेंद्र प्रजापति आदि अनेक भक्तो ने सम्मलित होकर श्याम भजनो का आनंद लिया ।

error: Content is protected !!