The Voice of Bareilly since 2010

फीता काटकर हुआ लोकार्पण और जनता के लिए खुल गया श्यामगंज पुल

बरेली। श्यामगंज ओवर ब्रिज आखिरकार आज रविवार को जनता के लिए आखिरकार खुल गया। इसी के साथ पुल के उद्घाटन को लेकर हो रही खींचतान समाप्त हो गयी। आज दोपहर प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने फीता काटा तो केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

31 करोड़ की लागत से बने इस ओवरब्रिज को लोकार्पण के लिए फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मौके का गवाह बनने को बड़ी संख्या में बरेलियन्स पुल पर पहुंच गये थे। फीता काटकर ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद वहां उपस्थित लोगों को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने सम्बोधित भी किया। उन्होंने पुल के निर्माण के शुरू से लेकर अब रही परिस्थितियों पर प्रकाश डाला।

हर कोई बनना चाह रहा था पहला यात्री

पुल का लोकार्पण वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच फीता काटकर किया गया। जैसे ही फीता काटा लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। फीता कटते ही लोग अपने कारें और बाइक लेकर पुल पर चढ़ गये। मानो सभी खुद को सबसे पहला यात्री बनाना चाह रहे हों। देखते ही देखते पुल पर वाहनों ने तेज रफ्तार से फर्राटा भरना शुरू कर दिया। आगे-आगे मेयर उमेश गौतम अपनी गाड़ी में खड़े होकर चले साथ में संतोष गंगवार पैदल-पैदल पुल पर चलते रहे। और अंततः लोगों को श्यामगंज में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल गयी।

error: Content is protected !!