Categories: Bareilly NewsNews

पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में बरेली में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद राजबब्बर के निर्देश पर कांग्रेस ने कई पेट्रोल पम्पों पर डीजल पेट्रोल के मूल्यों में भारी वृद्धि के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर करने वाली जनता ने मोदी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की और इस अभियान को चलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की सराहना की।

जिला व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामदेव पाण्डेय चौधरी असलम मियां ने उपस्थित आवाम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश व प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही है। कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। मात्र छह माह में ही योगी सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है और जनता अपने को ठगा महसूस करते हुये पश्चाताप भी कर रही है।

कार्यक्रम में रामदेव पाण्डेय एवं चौधरी असलम मियां के साथ प्रमुख रूप से नत्थू लाल मिश्रा, अब्दुल रहमान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, सुरेश चन्द्र बाल्मीकि, राम आसरे लाल बाल्मीकि, मो0 हारिस, योगेश जौहरी, अवनीश वख्शी ‘टोनू’, इमरान अली, जयपाल शर्मा, मो0 आजाद हुसैन, कैफी रज़ा, विजय मौर्या, अफरोज़ मियां मुल्ला जी, सुरेश गुप्ता, हाजी नईम वारसी, मखदूम अहमद, शखावत हुसैन आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago