बरेली की नाज को विष्णु प्रभाकर पत्रकारिता सम्मान

दिल्ली। स्वतंत्र रचनाकार, अनुवादक और युवा पत्रकार नाज खान को वर्ष 2018 का विष्णु प्रभाकर पत्रकारिता सम्मान दिया गया। साहित्य के लिए साहित्य अकादमी के कुमार अनुपम, कला के लिए दिल्ली की प्रतिभा सिंह, शिक्षा के लिए चंपारण कस्तूरबा बालिका विद्यालय के प्राचार्य दीपेंद्र वाजपेयी और समाजसेवा के लिए केरल के अनीस कुमार को विष्णु प्रभाकर सम्मानप्रदान किया गया।। वरिष्ठ समाजसेवी अजय सहाय को विष्णु प्रभाकर विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

गजल-संग्रह ‘चाँद तन्हा है’

सभी विभूतियों को ये सम्मान 23 जून को गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा के सभागार में होने वाले समारोह में प्रदान किये गये। समारोह का आयोजन गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा और विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान द्वारा संचालित सन्निधि संगोष्ठी की ओर से किया गया।

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में जन्मीं नाज खान अपने लेखन के जरिये सामाजिक समस्याओं के साथ राजनीतिक मुद्दों को उठाती रही हैं। देश की लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में साहित्य, खासकर उर्दू साहित्य, कला-संस्कृति और फिल्म पर भी उन्होंने धारदार लेखन किया है। बरेली के एक लोकल न्यूज चैनल से पत्रकारिता में कदम रखने वाली नाज उत्तराखंड में कई पत्रिकाओं की राज्य ब्यूरो प्रमुख रहीं और वर्तमान में दिल्ली में आउटलुक से जुड़ी हैं। महज 22 साल की उम्र में उनका पहला गजल-संग्रह ‘चाँद तन्हा है’ आ चुका है।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago