The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly News : BJP नेताओं ने पूर्व पार्षद के भाई की दुकान पर पकड़ा प्रतिबंधित पशु का मीट, हंगामा

bareilly news

बरेली। शहर के बानखाना में गुरुवार को पूर्व सभासद नदीम के भाई मोहसिन की दुकान पर प्रतिबंधित पशु के मीट को पकड़ लिया। इस पर भाजपा नेताओं ने वहां जमकर हंगामा किया। प्रतिबंधित पशु कटान पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद मीट के सैंपल लिये गये हैं। मौके से प्रतिबंधित पशु की खाल बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

बता दें कि शहर के जगतपुर सैलानी, कांकरटोला, बानखाना, पुराने शहर के अलावा किला, सीबीगंज के कई इलाकों में प्रतिबंधित पशु काटी जाती है। आधी रात को प्रतिबंधित पशु काटने के बाद सुबह 7 बजे से पहले मीट कारोबारी मीट सप्लाई कर देते हैं।

गुरुवार सुबह सूचना मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के साथ पार्टी के पदाधिकारी बानखाना में पहुंच गये। इन लोगों ने पूर्व पार्षद नदीम के भाई मोहसिन की दुकान पर प्रतिबंधित पशु के मीट को पकड़ लिया।

तत्काल मामले की सूचना प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को दी गई। इसके बाद इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर ही बुला लिया। पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम ने मीट के सैंपल ले लिये। कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह और मोहसिन की पुलिस के सामने ही नोकझोंक और कहासुनी हो गई। इससे वहां तनाव बढ़ गया। प्रेमनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

error: Content is protected !!