The Voice of Bareilly since 2010

नये कृषि कानून से मालिक से मजदूर बन जाएंगे किसान : धर्मेन्द्र यादव

BareillyLive, आंवला, भाजपा ,समाजवादी पार्टी , पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव,

BareillyLive. आंवला : भाजपा की सरकार ने रेल और तेल तो बेच दिया अब जल, जंगल और जमीन की बारी है। नए कृषि कानून से किसान मालिक न रहकर मजदूर बन जाएंगे। इसको लेकर ही किसान आंदोलित हैं। हमारी समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। यह बात बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आंवला के रामनगर किला स्थित चौधरी काशीराम यादव इण्टर कॉलेज के मैदान में कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।

समाजवादी पार्टी से सांसद रहे धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के वैक्सीन वाले बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। अखिलेश जी द्वारा तो देश के वैज्ञानिकों की तारीफ की गयी थी। कहा था कि यह हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धि है न की भाजपा की।

धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज प्रदेश की कानून-व्यवस्था चरमरा गयी है। सरकार ने पुलिस को सपाईयों को परेशान करने के लिए छोड़ दिया है। अभी हाल में हुए बदायूं रेप की घटना इसका ताजा उदाहरण है। प्रदेश में इस सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार बनना तय है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरविन्द यादव, विजेन्द्र सिंह यादव, प्रेम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, गुलाम नवी, जीरज सिंह, सतेन्द्र सिंह यादव, हिमांशु यादव सहित क्षेत्र के तमाम सपाई मौजूद रहे।

error: Content is protected !!