Bareilly News

बरेली की स्मृति भंडारी बनीं “करवाचौथ क्वीन 2020”, चेन्नई की देविका को दूसरा स्थान

बरेली। नवी मुंबई के शी डेविल्स प्लैनेट: कम्युनिटी ऑफ़ वूमेन अचीवर्स (S D P: COWA) द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता “करवाचौथ क्वीन 2020” में बरेली की बरेली की स्मृति भंडारी पहले स्थान पर रहीं। चेन्नई की देविका शुभम गोयनका को दूसरा स्थान मिला जबकि शिल्पा मोहिनी ग्रुप की पॉपुलर च्वाइस रहीं।

ऐसे कठिन समय में जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित है और लोग अपने घरों में सिमट गए हैं और तीज-त्यौहार सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से अपनी रंगत खो रहे हैं,महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए प्रतिबद्ध ग्रुप शी डेविल्स प्लैनेट: कम्युनिटी ऑफ़ वूमेन ने इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया।  

ग्रुप की एडमिन सीमा बर्थवाल ने बताया कि वह और उनकी टीम इस करवाचौथ पर महिलाओं के लिए कुछ खास करना चाहती थी। इसी के मद्देनजर “करवाचौथ क्वीन २०२०” प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता 3 नवंबर को सुबह 9 बजे शुरू हुई और 5 नवंबर को रात 12 बजे तक चली।

प्रतियोगिता मे देश-विदेश में रहने वाली भारतीय महिलाओं ने भाग लिया। चानित 28 प्रतिभागियों को ब्राइडल वियर में अपनी फोटो शी डेविल्स प्लैनेट: कम्युनिटी ऑफ़ वूमेन अचीवर्स ग्रुप और पेज पर शेयर करनी थी। इसमें स्मृति भंडारी 954 वोट के साथ पहले स्थान पर रहीं जबकि देविका शुभम गोयनका ने 860 वोट पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप मे सबसे ज्यादा वोट लेकर ग्रुप की पॉपुलर च्वाइस बनीं शिल्पा मोहिनी।

8 नवंबर को शाम 6 बजे सीमा बर्थवाल और उनकी टीम की सदस्य रश्मि जोशी बर्थवाल और बासब दत्ता बरुई ने विजेता प्रतिभागियों के नाम की ऑनलाइन घोषणा की।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

6 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

6 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

11 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago