Bareilly News

ब्राह्मणों की शिकायत पर एसओ फैजगंज बेहटा लाइन हाजिर, SIS प्रभारी जवाहरलाल को कमान

बदायूं @BareillyLive. बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह ने फैजगंज बेहटा थाने के थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर एसआईएस (विशेष जांच प्रकोष्ठ) के प्रभारी इंस्पेक्टर जवाहरलाल को थाने की कमान सौंपी है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व एसओ वेदपाल सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वेदपाल जय भीम कहते हुए कॉलर से ब्राह्मण समाज के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की हामी भर रहे थे। यह भी कहा था कि अपनी जाति कभी आगे नहीं बढ़ पाएगी। कुल मिलाकर वो पूरी तरह जाति विशेष के समर्थन में बात कर रहे थे।

इसके विरोध में ब्राह्मण समेत सवर्ण समाज आगे आया था और शासन स्तर तक शिकायतें की गई थी। यहां तक कि समाधान दिवस में भी धरना प्रदर्शन हुआ था। लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इस सबके पीछे बिसौली के एक सत्ताधारी का एसओ पर आशीर्वाद बना हुआ था। दूसरी ओर ब्राह्मण समाज से लेकर सवर्ण समाज तक सभी एसओ के विरोध में उतरने लगे थे।

इस के बाद परशुराम युवा मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय के साथ ब्राह्मण समाज के तमाम पदाधिकारी शुक्रवार को आईजी बरेली रेंज डॉ. राकेश सिंह से मिले थे। एसओ वेदपाल की पूरी कारिस्तानी बताते हुए लोकल के अफसरों की उदासीनता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी थी।

जानकारों का कहना है कि पूरा प्रकरण सुनने के बाद आईजी के तेवर भी तल्ख हो गए और आईजी ने बदायूं एसएसपी को तत्काल एसओ के खिलाफ कार्रवाई कर स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद ही यह कार्रवाई  की गई।

-बदायूं से विष्णुदेव चांडक की रिपोर्ट

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

6 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

8 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago