Bareilly News

पत्नी की हत्या का आरोपी फौजी गिरफ्तार, बरेली की जाट रेजिमेंट में था तैनात

BareillyLive: थाना कैंट पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। अभियुक्त की पहचान आकाश नि. मोहम्मदपुर सिस्ट थाना बहसूमा जिला मेरठ हाल पता जाट रेजीमेन्ट सेंटर कैंट बरेली के रूप में हुई है। बरेली कैंट थाना पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में फौजी आकाश को जाट रेजीमेंट सेंटर से गिरफ्तार कर लिया है। करीब दो महीने पहले आकाश ने अपनी पत्नी शिखा नैन की हत्या कर दी थी। शिखा के पिता नरेंद्र ने दहेज की खातिर हत्या के आरोप में अपने दामाद आकाश के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरअसल महिला सिपाही शिखा नैन की मौत के मामले में पति आकाश पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आकाश सेना में जवान है और मेरठ का निवासी हैं। 2020 में आकाश और शिखा की शादी मेरठ में हुई थी। दोनों की पोस्टिंग बरेली में थी। आरोप है कि दंपती में आपस में विवाद रहता था। शिखा के नाक पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया था। बागपत के गांव लधवाड़ी की निवासी शिखा वर्ष 2019 में बतौर सिपाही पुलिस में भर्ती हुई थीं। शिखा की शादी सात दिसंबर, 2020 को मेरठ निवासी आकाश से हुई। आकाश की वर्तमान में बरेली के जाट रेजीमेंट में तैनाती है। आकाश और शिखा कैंट के सेमेट्री लाइन एरिया में रहते थे। पोस्टमार्टम हाउस पर शिखा के चाचा सतेंद्र और बाबा बालिस्टर नैन ने बताया था कि शिखा का छोटा भाई सागर नैन शिखा के साथ रहता था। दो दिन पहले एक्सीडेंट हो जाने पर शिखा ने छुट्टी मंजूर कराने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर सागर को पुलिस लाइन भेजा था। परिजनों ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में पति आकाश पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया था।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago