पप्पू की किलेबंदी ध्वस्त, सपा के विजेंद्र सिंह बने बिथरी के ब्लॉक प्रमुख

बरेली। सपा और बसपा गठबंधन के चलते बिथरी विधायक पप्पू भरतौल को अपने गढ़ में पहली पटखनी लगी। बिथरी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और पप्पू भरतौल के करीबी अरमान सिंह सपा उम्मीदवार विजेन्द्र से तीन वोटों से हार गये। बता दें कि पिछले साल नवम्बर माह में बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू ने अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से बसपा के देवेन्द्र पटेल का तख्ता पलट करवाया था।

इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान हुआ। इसमें कुल 111 बीडीसी सदस्यों के वोट थे। इनमें सपा उम्मीदवार को 44, भाजपा के अरमान सिंह को 41 वोट मिले। 26 वोट निरस्त हुए। इसी के साथ पप्पू भरतौल अपने करीब अरमान सिंह को ब्लॉक प्रमुख बनाने में नाकाम हो गए। भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ पप्पू विरोधी एक मंच पर आ गये थे। हालांकि ब्लॉक प्रमुख के इस चुनाव को बिथरी विधायक ने अपनी नाक का सवाल बना लिया था।

एकजुट हुए सपा और बसपा नेता

उधर, पप्पू भरतौल की किलेबंदी को ध्वस्त करने के लिए सारे विरोधी एकजुट हो गये। बसपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह और संदेश कन्नौजिया अरमान सिंह को पटखनी देने के लिए एक हो गये। इसमें पूर्व बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह ने भी मदद की। शुक्रवार को दोनों खेमे अपनी जीत के एक-एक बीडीसी के लिए मारामारी करते रहे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ। बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक तक गाड़ियों से पहुंचाया गया। तमाम चेकिंग के बाद वोटर्स को ब्लॉक में दाखिल कराया गया। सभी 111 सदस्यों ने वोट डाले। गिनती के बाद सपा उम्मीदवार विजेंद्र सिंह को विजयी घोषित किया गया। परिणाम के अनुसार विजेंद्र सिंह को 44 और अरमान सिंह को 41 वोट मिले। कुल 26 वोट निरस्त किये गये।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago