महिला सम्मेलन में ‘जय श्रीराम’ के नारे पर भड़के अखिलेश यादव, बोले – BJP वालों से जान का खतरा

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव श्रीराम को केवल भाजपा का मानते हैं। इसीलिए उन्होंने सपा के महिला सम्मेलन में जयश्रीराम का जयघोष करने वाले युवक को भाजपा का आदमी बताया और उससे स्वयं को जान का खतरा बता डाला। यह हंगामा यूपी के कन्नौज में शनिवार को सपा के महिला सम्मेलन में बरपा। महिला सम्मेलन को अखिलेश यादव मंच से सम्बोधित कर रहे थे, तभी एक युवक ने उनसे सवाल किया। फिर अखिलेश के बुलाने पर युवक आगे पहुंचा और उसने जयश्रीराम बोल दिया।

बस, फिर क्या था, जय श्रीराम का नारा सुनते ही अखिलेश यादव भड़क गये। उसे भाजपा का आदमी बता डाला। साथ यूपी पुलिस के सुरक्षा प्रमुख पर भी जमकर बरसे। पूछा कि आप क्या कर रहे थे। आपकी सुरक्षा व्यवस्था के रहते ये यहां तक कैसे पहुंच गया। इसके बाद मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उसे भाजपा का आदमी बताकर पीट डाला। मौजूद पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया और बाहर निकाला।

मंच पर मौजूद अखिलेश इस घटना से इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने पूछा कि आखिर उनके रहते भाजपा का आदमी यहां तक कैसे पहुंच गया। उन्होंने युवक से जान का खतरा भी बताया। कहा कि मुझे भाजपा वालों से खतरा है। जिस तरह यह युवक यहां आकर उलझा उससे खतरा हो सकता है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले उनके मोबाइल पर एक भाजपा नेता ने धमकी दी थी। अब सभा में भाजपा वाले अपने लोगों को भेजकर माहौल खराब कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा यह न समझे कि अपने कार्यकर्ता को भेजकर हमारी चुनावी जनसभा या कार्यक्रम खराब कर सकते हैं, वह भी कन्नौज में फिर कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे यह याद रखना

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं प्रशासन से कहूंगा कि उस लड़के को जेल में न डालें लेकिन कल उस लड़के को और उसके पिता जी को हम से मिला तो दें ताकि पता चले कि आखिर सभा क्यों खराब कर रहे हैं। वहीं सदर कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। युवक गुगरापुर का रहने वाला गोविंद शुक्ला पुत्र अशोक कुमार शुक्ला है। जो बीए करने के बाद एलएलबी कर रहा है।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

14 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago