सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का बर्थ डे, केक काटा और मनायी खुशियां

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 44वां जन्म दिवस यहां सपा कार्यालय पर मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटा और सभी को खिलाया। अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये। इससे पूर्व सपा कर्यालय पर मासिक बैठक भी हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बरेली को सदस्यता अभियान में अब तक प्रदेश में सबसे आगे रखा है। अभियान के अन्तिम चरण में भी घर-घर जाकर सदस्यता की किताबें और धनराशि सात जुलाई तक जिला कार्यालय पर जमा करें। शुभलेश ने यह भी कहा भाजपा शासन में जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। आम जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।

पूर्व विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि जनता सपाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रही है। महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा – जनता के ऊपर आये दिनों हमले हो रहे हैं। पुलिस भी पिट रही है गंुडे शासन प्रशासन पर हावी हो रहे हैं यह निराशा का दौर है।

इस अवसर पर डा. अनिल शर्मा, हरिशंकर यादव, हाजी गुड्डू, वैभव गंगवार, दिनेश यादव, हैदर अली, फहीम हैदर आदि समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

3 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

4 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

9 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

22 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

23 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

23 hours ago