The Voice of Bareilly since 2010

दो भ्रष्टाचारी परिवारों का गठबंधन है सपा-कांग्रेस गठजोड़ : अमित शाह

up election 2017बरेली। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट जुटाने को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने फरीदपुर में सीएस इण्टर कालेज के मैदान में जनसभा की। शाह ने पार्टी उम्मीदवार डा. श्याम बिहारी को एक युवा, योग्य और अतिशिक्षित बताते हुए क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगे। पहले चरण में भाजपा को 50 से अधिक सीटे मिलने का दावा करते हुए जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए नींव डाल चुकी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि उत्तर प्रदेश तो अपराध प्रदेश बन गया है। राज्य में रोजाना 13 हत्याएं और 23 बलात्कार की घटनाओं सहित कई जघन्य अपराध की घटनाएं होती हैं। सपा और बसपा के कुशासन की वजह से ही राज्य पिछड़ गया है। राज्य की जनता बेरोजगारी, बिजली की किल्लत और दूसरी समस्याओं से जूझ रही है।

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश ने मोदी सरकार से ढाई साल के काम काज का हिसाब मांगा है। कहा कि 60साल तक देश में कांग्रेस की सरकार रही है। पिछली मनमोहन सरकार के समय में ही 12 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा के घोटाले हुए। अखिलेश सरकार के समय में भी खनन, पुलिस भर्ती, सड़क निर्माण और बिजली विभाग में बेहिसाब घोटाले हुए हैं। देश इनका हिसाब पूछ रहा है।

उन्हांेने कहा कि सपा कांग्र्रेस गठबंधन दो भ्रष्टाचारी परिवारों का गठबंधन है। दोनों पार्टियां घोटालेबाज हैं। जिन्होंने सिर्फ देश और प्रदेश को लूटने का काम किया है। कहाकि अपनी पराजय का पूर्वाभास होने पर दोनों दलों ने आपस में गठजोड़ किया है। किसान, व्यापारी और दूसरे सभी वर्गों के लोग अब परिवर्तन का मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने ढाई साल के अल्प कार्यकाल में अनगिनत विकास के काम किए हैं। कंेद्र सरकार की नीति गरीबों के जीवन में गुणात्मक सुधार लाने की रही है। सरकार की छवि बेदाग है। उज्ज्वला योजना के तहत दो करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को मुफ्त गैस के कनेक्शन देने के अलावा उन्होंने किसानों के उत्थान की भी केंद्र की कई योजनाएं गिर्नाईं। उन्होंने भरोसा दिया कि राज्य में भाजपा की सत्ता आने पर सुशासन और सुरक्षा देने के साथ ही सभी वर्गों की समस्याएं हल की जाएंगी। किसानों को गन्ना के बकाया के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, डा. श्याम बिहारी लाल, ने जनसभा को सम्बोधित किया।

error: Content is protected !!