Bareilly News

सपा नेताओं ने कहा, एग्जिट पोल बिल्कुल फर्जी, हो रहा सत्ता का दुरुपयोग, कल खुलेगी पोल

Bareillylive : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के साथ आज अन्य सपा नेताओं ने सोमवार को एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जीत की अफवाह उड़ाकर मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह सत्ता का दुरुपयोग है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नही है। हम निष्पक्ष मतगणना चाहते हैं। पार्टी प्रमुख के निर्देश पर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप ने कहा कि बरेली समेत मंडल की कई सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। य़ह एग्जिट पोल सुनियोजित हैं और इन्हें न्यूज चैनलों पर दिखाकर देश में भ्रम की स्थिति फैलाई गई है। देश भर में जनता का भाजपा के खिलाफ जो रुख पूरे चुनाव में दिखाई दिया, ये एग्जिट पोल ठीक उसके उलट हैं। यह भाजपा का षड्यंत्र है कि सभी एग्जिट पोल इंडिया गठबंधन के खिलाफ दिखाए गए। भाजपा का शासन पर दबाव बनाने का प्रयास नजर आ रहा है।

गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि 2014 और 2019 में भाजपा की रैलियों में जैसी भीड़ दिखाई दी थी, इस चुनाव में कहीं नजर नहीं आई। उनके पंडाल भी ठीक तरह नहीं भर पा रहे थे। इसी वजह से बरेली में भी प्रधानमंत्री को एक पॉश इलाके में रोड शो करना पड़ा। बोले, जनता साफ तौर पर भाजपा के खिलाफ खड़ी नजर आ रही थी फिर भी एग्जिट पोल के जरिये षडयंत्र रचा जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि कल मतगणना के दौरान कोई षडयंत्र भाजपा के इशारे पर किया गया तो लोहिया के लोग अंबेडकर के संविधान की ताकत के दम पर लोकतांत्रिक आंदोलन करने से पीछे नहीं रहेंगे। सपा नेताओं ने कहा कि समाजवादियों का साथ देने के लिए हजारों लोग मतगणना स्थल के आसपास रहेंगे।

प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर रहमान, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, बरेली लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, विधायक शहज़िल इस्लाम, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, राजेश अग्रवाल, ज़िला महासचिव संजीव यादव, प्रदेश प्रवक्ता मोंटी शुक्ला, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, शिव प्रताप यादव, रविन्द्र यादव, मनोहर पटेल आदि सपा नेता मौजूद रहें।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago