The Voice of Bareilly since 2010

सपाइयों मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, पीएम बनाने का लिया संकल्प

अखिलेश यादव का जन्मदिन, पीएम बनाने का संकल्प,

बरेली @BareillyLive. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजन एक निजी होटल में किया गया। यहां सपाइयों ने केक काटकर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। साथ ही सपा मुखिया को भविष्य में प्रधानमन्त्री बनाने का संकल्प भी लिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बरेली के एक निजी होटल में शनिवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। पूर्व मंत्री भगवतसरण गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हमें यह वादा करना है कि 2024 में लोकसभा की दोनों सीटें समाजवादी पार्टी को जिताना है। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने अखिलेश यादव को जमीनी नेता बताया। सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि अखिलेश यादव जैसा व्यक्तित्व किसी राजनीतिक दल में नहीं है।

इसके बाद जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश से आए प्रपत्र के अनुसार शपथ दिलायी। विधायक अताउर रहमान और शहजिल इस्लाम ने कहा कि ये संकल्प लें कि हम सब आपस के मतभेद भुलाकर हर बूथ गली में सपा को मजबूत करेंगे। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के व्यक्तित्व से जो प्यार और सम्मान हम सबको मिलता है उसका मान तभी होगा, जब हम पार्टी को मजबूत करें और वोट बनवाकर पार्टी को जिताएं। पर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर डॉक्टर आईएस तोमर, पू्र्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, कदीर अहमद, महिपाल सिंह, अरविन्द यादव, प्रमोद बिष्ट, राजेश अग्रवाल, अनीस अहमद, रविन्द्र यादव, आबिद अली, सुनीता यादव, पल्लवी सक्सेना, आरिफ कुरेशी, असलम खान, हाजी गुड्डू, ब्रजेश श्रीवास्तव, तनवीर उल इस्लाम, गोविंद सैनी, गौरव सक्सेना, हैदर अली मौजुद थे। संचालन जिला महासचिव संजीव यादव ने किया।

error: Content is protected !!