The Voice of Bareilly since 2010

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की बोगी के पहिये से निकली चिंगारियां, बरेली में रोकी गई

बरेली। डिब्रूगढ़-पटना-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। इंजन के बाद चौथी बोगी के पहिए से चिंगारियां निकलने पर इसे बरेली मे रोका गया। तेज रफ्तार ट्रेन को अचानक रोके जाने से यात्रियों में खलबली मच गई।

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में बरेली रेलवे स्टेशन के बाद पहियों में चिंगारी निकलते देख लोगों ने ट्रेन चालक को इसकी जानकारी दी। इस पर चालक ने उसे आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इस वजह से ट्रेन करीब एक घंटे तक निबडिया गांव के समीप खड़ी रही। चालक ने काफी मशक्कत करने के बाद ट्रेन के ब्रेक को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इसके चलते कई ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोका गया।

error: Content is protected !!