The Voice of Bareilly since 2010

बैसाखी पर सजे विशेष दीवान, हजारों ने छका लंगर

coronavirus-update, corona-case-in-bareilly, बरेली,

baishakhi celebration in bareillyबरेली, 14 अप्रैल। बैसाखी के उपलक्ष्य में माॅडल टाउन स्थित दशहरा मेला ग्राउण्ड पर गुरुवार को विशेष दीवान सजाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा, माडल टाउन की ओर से हुए किया गया था। शुभारम्भ में सुबह करीब आठ बजे गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप गुरुद्वारे साहिब से फूलों की सजी पालकी में दीवान स्थल तक नगर कीर्तन के साथ लाया गया।

पालकी के आगे संगत सफाई और फूलों की वर्षा करती चल रही थी। उसके पीछे पंच प्यारे के जत्थे थे। इसमें चार महिलाओं के जत्थे थे। दीवान स्थल पर बीस बच्चों ने भट्ट साहिबान द्वारा उचारे सवैयो का गायन किया। उसके बाद भाई हरप्रीत सिंह ने अरदास और भाई निशान सिंह द्वारा हुकुमनामा लिया गया। दीवान की शुरुआत हजूरी रागी भाई परगट सिंह ने कीर्तन किया।

चंडीगढ़ से पहुंचे रागी भाई शमनदीप सिंह ने शबद कीर्तन किया। प्रचारक भाई सुखविंदर सिंघ ने गुरबाणी सुनाई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक अरुण कुमार, महापौर डाॅ. आइएस तोमर, गुलशन आनंद, पार्षद पति तिलक राज को स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंट की गई। इस अवसर पर हजारों लोगों ने गुरू का लंगर छका।baishakhi celebration in bareillybaishakhi celebration in bareilly

error: Content is protected !!