Bareillylive : 7वीं शकुंतला देवी मेमोरियल T-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग का खिताब एसआरएमएस ने अपने नाम किया।फाइनल मुकाबला आईके नेक्स्ट जेन व एसआरएमएस के मध्य खेला गया जिसमे आईके नेक्स्ट जेन ने टॉस जीतकर क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी एसआरएमएस की टीम ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में मात्र 4 विकेट खोकर 211 रनों का विशाल लक्ष्य आईके के सामने रखा, एसआरएमएस के स्टार बल्लेबाज़ यशु प्रधान ने 33 गेंदों में 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईके नेक्स्ट जेन की ओर से आकिब अंसारी के 75 व आर्यन चौधरी के 55 रन की शानदार पारियों के बावजूद, एसआरएमएस ने रोमांचक मुकाबले को 4 रनों से जीत लिया, एसआरएमएस की ओर से अनुज शर्मा ने 3 विकेट लिए। यशु प्रधान को उनके पुरे टूर्नामेंट में 4 मैचों में 407 रन के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाज़ा गया। पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्राइजमनी देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल, डॉ विनोद पागरानी, भाजपा नेता प्रशांत पटेल, डॉ एम एल मौर्या, संजीव सक्सेना, जीआरएम प्रबंधक राजेश अग्रवाल जॉली, पार्षद राजेश अग्रवाल, वाई सी सक्सेना, प्रत्युश पाण्डेय, डॉ मनोज कांडपाल, गुरविंदर, गजेंद्र पटेल, कवि कमल सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, संजय सक्सेना, अजीत कुमार सक्सेना, संजय रेकरीवाल, लाल बहादुर गंगवार, राखी गंगवार, निशांत सक्सेना, हैदर अली, सुनील खत्री, मनोज देवल, शशि भूषण अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, वरिष्ठ क्रिकेटर धर्मेंद्र राणा, देवेश गंगवार, मुहम्मद इमरान, राजकुमार महरोत्रा, जयप्रकाश राजपूत, कपिलकांत, सुशील सक्सेना, प्रमोद सक्सेना आदि मौजूद रहे l






Leave a Reply