स्टोरीज़ इन ए साॅन्ग यानि मुजरा, कव्वाली, नौटंकी और भी बहुत कुछ….एकसाथ

 बरेली, 24 जनवरी। दयादृष्टि रंगविनायक रंगमंडल के तत्वावधान में चल रहे थिएटर फेस्ट में रविवार की शाम एक मस्तानी शाम रही। इस शाम बरेली के लोगों ने न केवल तवायफों का मुज़रा देखा बल्कि नौटंकी, कव्वाली और भी रंगमंच की कई विधाओं का रसपान एक ही प्याले से किया। इसने थिएटर प्रेमियों को इतना आनंदित कर दिया कि मंत्रमुग्ध से होकर सिर्फ एक के बाद एक प्रस्तुति में डूबते चले गये।

संगीत को किसी भाषा, देश या क्षेत्र की सीमा बांधा नहीं जा सकता। वह स्वयं में शाश्वत है। स्वर ही ब्रह्म है। इसीलिए संगीत से कई प्रयोग किये जा सकते हैं। इससे कुछ समझाया जा सकता है तो कुछ सुनाया भी जा सकता है। संगीत और कला के कई रूपों से सजा गुलदस्ता ‘स्टोरीज इन ए सांग्स’ विण्डरमेयर में रविवार की शाम दर्शकों के स्वागत में पेश किया गया। इसमें रंगमंच, साहित्य, इतिहास की गंभीरता दिखी तो हास्य की जीवन्तता ने दर्शकों को मंच से बांधे रखा।

शुभा मुदगल की परिकल्पना व सुनील शानबाग के निर्देशन में मुंबई के कलाकारों ने संगीत की कहानियों को रंगमंच के जरिए उभारा। मंच से संगीत के रूप के पीछे की कहानियों को दर्शकों के सामने किया गया। कलाकारों की संवाद अदायगी और गायकी अंदाज लाजवाब रहा। भारतीय शास्त्रीय संगीत हो या पाश्चात्य संगीत की कहानी कलाकारों ने बड़ी ही खूबसूरती से पेश की।

लखनऊ की कव्वाली, तवायफों का मुजरा़ (गीत-संगीत), बसंत पंचमी की उल्लास से भरी बासंती बयार हो या नौटंकी, इन सभी कई विधाओं का एक बुके बनाकर पेश किया गया। इतना ही नहीं भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति विदेशियों में भी दीवानगी को बड़े ही शानदान तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसी बीच परस्पर चुहलबाजी भरे डायलाॅग्स ने दर्शकों को जमकर हंसाया। वहीं कलाकारों ने गीतों से भी समां बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूरे शो के दौरान दर्शक मंच से नजरें नहीं हटा सके। इस दौरान डा. ब्रजेश्वर सिंह, डा. गरिमा सिंह, शिखा सिंह, शिवानी रेखी, डा. शालिनी अरोरा, नवीन कालरा आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

7 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

8 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

13 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago