Categories: Bareilly News

महिलाओं से अभद्रता करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा: एडीजी राजकुमार

BareillyLive : अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बरेली स्थित सभागार में आज मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान में महिला सुरक्षा दल की कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुये निम्न दिशा-निर्देश दिये:-

1- सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों से मुक्ति व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने व अश्लील हरकत करने वाले लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

2- विधालय, कोचिंग संस्थान व पार्कों के आस-पास महिला सुरक्षा दल मौजूद रहे।

3- महिला आरक्षीगण सप्ताह में एक बार अपनी बीट में जाकर महिलाओं से वार्ता करें तथा उनकी शिकायत को रजिस्टर में अंकित कर गुण-दोष के आधार पर शिकायत का त्वरित निस्तारण करें।

4. महिला सुरक्षा दल अपनी वर्दी पर बॉडी वार्न कैमरा धारण करें।

5- महिला आरक्षीगण अपने बीट के स्कूल कॉलेजों के प्रधानाध्यापक का नम्बर रखेंगीं तथा उन्हें सम्बन्धित से साझा करेंगी।

6- महिला आरक्षीगण नई ऊर्जा के साथ लोगों में विश्वास पैदा करते हुये पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगी।

7- सभी महिला दल का व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाये जिसमें मीडिया सेल के कर्मियों के मोबाइल नम्बरों को भी जोड़ा जाये।

8- अच्छा कार्य करने वाली महिला कर्मचारीगण को प्रत्येक माह पुरूस्कृत कर उनका उत्साहबर्धन किया जाये।

9- महिला कर्मचारीगण द्वारा किये गये अच्छे कार्यों को मीडिया के साथ साझा किया जाये ताकि आम लोगों में पुलिस की अच्छी छवि प्रस्तुत हो सके।

10- सार्वजनिक स्थलों पर सादे वस्त्रों में भी महिला पुलिस की ड्यूटी लगाये जाये।

11- सभी पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पॉलिसी का पालन करें।

इसके पश्चात महिला सुरक्षा दल को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया।

इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन ने पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली एवं स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद बरेली के कोतवाली एवं थाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत नॉवल्टी चौराहे से कालीबाड़ी होते हुये श्यामतगंज चौराहे तक पैदल गस्त कर सुरक्षा हेतु आम जन को आश्वस्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago