The Voice of Bareilly since 2010

बारादरी थाना क्षेत्र में बारावफात त्योहार को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध, पैदल गस्त कर देखी स्थिति

Bareillylive : थाना बारादरी जनपद बरेली में आगामी बारावफात त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक ने चौकी जगतपुर में आयोजकों के साथ बैठक की। इस बैठक में त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधों और आपसी समन्वय पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस बल के साथ मिलकर थाने के अधीन क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का खुद भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने, भीड़ नियंत्रण, और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल को सभी संभावित सुरक्षा चुनौतियों के प्रति सतर्क रहना होगा ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से किया जाए ताकि समाज में शांति बनी रहे।

बरेली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहारों को भाईचारे और शांति के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।

इस बैठक एवं गस्त के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखा गया, जो त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्यरत हैं।

बरेली पुलिस का यह प्रयास समाज में भाईचारे और शांति का संदेश देने के साथ-साथ सुरक्षा और सुगमता की गारंटी है।

error: Content is protected !!