Bareilly News

शांतिकुंज स्कूल की छात्राओं ने फोटोग्राफी के विशेषज्ञों से लिए महत्वपूर्ण टिप्स

BareillyLive : युग्गवीणा लाइब्रेरी बरेली में विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्षय में यामिनी आर्ट गैलरी द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में शांतिकुंज की छात्राओं ने कौशल विकास के अंतर्गत फोटोग्राफी के विशेषज्ञों से टिप्स लिए।
दृष्टि 2023 प्रदर्शनी में फोटो विज्ञान के सदस्यों द्वारा खींचे गए कलात्मक एवं मार्मिक छाया चित्रों को प्रदर्शित किया गया है‌। प्रदर्शनी में लगाए गए चित्र प्रकृति, मानवीय जीवन, वन्यजीव, यात्रा आदि विषयों पर आधारित है। प्रदर्शनी में गोपाल शर्मा, अभिषेक द्विवेदी, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. कामरान खान, विपिन मेहरा, शरद मिश्रा, डॉ सुधांशु आर्य, स्वरा आर्य, अनुपम शर्मा, अभय सिंह गंगवार, नीरज शर्मा और डॉ. दीपक रस्तोगी के कलात्मक छायाचित्र सम्मिलित किए गए हैं। सभी छायाकारों द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए चित्र बहुत ही मार्मिक और हृदय स्पर्शी थे। छायाकारों की रुचि और फोटोग्राफी के प्रति उनका जुनून उनकी विशेषज्ञता को स्वत: ही स्पष्ट कर रहा था। सभी विशेषज्ञ छायाकारों ने बच्चों को फोटोग्राफी की बारीकियों से परिचित कराया।
शांतिकुंज की छात्राओं के लिए कौशल विकास का यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य राधिका चंद द्वारा रखा गया। फोटो प्रदर्शनी में विद्यालय की 70 छात्राओं के साथ उनकी कक्षाध्यापिका फरहा नाज उपस्थित रहीं।
अंत में विद्यालय की ओर से सभी बच्चों ने सभी विशेषज्ञ छायाकारों को इस उत्कृष्ट फोटो प्रदर्शनी के लिए विद्यालय की ओर से धन्यवाद किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago