The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : सावन के पहले ही दिन झमाझम बारिश, लोगों ने भीगकर किया स्वागत

bareilly news

बरेली। एक फिल्म का गाना है ‘‘रिमझिम गिरे सावन….’’। आज ऐसा ही नजारा बरेली में उस वक्त दिखा जब सावन के पहले ही दिन बादल जमकर बरसे। इस झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और उनके चेहर खिल उठे। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने भीगकर सावन और बरसात का स्वागत किया। किसानों की मानें तो आसमान से पानी नहीं सोना बरसा है।

आज सावन का पहला दिन और प्रथम सोमवार था। दोपहर होते-होते आसमान में काले बादलों का साम्राज्य हो गया और फिर ठंडी हवा ने लोगों को राहत पहुंचायी। इसके बाद शुरू हुई बूंदाबांदी चंद ही क्षणों में झमाझम बारिश में बदल गयी। तेज हवा और झमाझम बरसात ने लोगों का दिल जीत लिया। घरों की छतों पर बच्चों से लेकर बड़े तक सभी भीगते दिखे। बारिश करीब एक घण्टे हुई। इससे मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन शहर भर की गलियों में जलभराव हो गया। लोगों के घरों में पानी भरने लगा।

हालांकि गर्मी से राहत के सामने यह जलभराव ज्यादा गंभीर नहीं लगा। अगर बारिश ज्यादा देर तक होती तो गंभीर हो सकती थी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना है।

error: Content is protected !!