The Voice of Bareilly since 2010

Iffco में शुरू हुआ समर कैम्प : महिलाओं और बच्चों को डान्स, पेण्टिंग और सेल्फ ग्रूमिंग की ट्रेनिंग

iffco aonla

आंवला (बरेली)। इफको के सुबह लेडीज क्लब के सौजन्य से टाइनी टाट्स स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर (summer camp) का शुभारंभ हो गया है। 22 जून तक चलने वाली ग्रीष्मकालीन कक्षाओं में बच्चों को पेंटिग एवं इफको परिवार की बालिकाओं और महिलाओं को नृत्य और सेल्फ ग्रूमिंग के टिप्स दिये जायेंगे। मुख्य अतिथि बीना झा ने इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों और महिलाओं की ग्रीष्मकालीन शिविर में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

सुबह लेडीज क्लब की सचिव रेनू गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए आनन्द भवन क्लब के पुस्तकालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं को नृत्य का प्रशिक्षण मीनाक्षी सिंह एवं सेल्फ ग्रूमिंग का प्रशिक्षण सुधा कथूरिया द्वारा दिया जायेगा।

बच्चों में व्यक्तित्व विकास और उनकी कल्पनाओं को रंगों में सहेजने के लिए ड्राइंग एवं पेण्टिंग प्रशिक्षण में कक्षा आठ तक बालक और बालिकाएं हिस्सा लेंगी। उन्हें रंगों के जरिये कैनवास पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों को कला की बारीकियां रुआब रज़ा सिखायेंगी।

शुभारंभ के अवसर पर सुबह लेडीज क्लब पदाधिकारी बीना झा, सीमा पुरी, नीना गुप्ता, मल्लेश्वरी वेंकट, राजलक्ष्मी, रेनू गुप्ता, भावना गुप्ता, पुनीता शर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के आर.पी. सिंह ने किया। सहयोग जूही सिंघल, पी.के. कुलश्रेष्ठ और दीपक चौधरी का रहा।

error: Content is protected !!