Bareilly News

द्रोपदी कन्या इंटर कालेज में हुई वंदेमातरम गायन प्रतियोगिता में सुंदरम ने मारी बाजी

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वन्देमातरम गायन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किला स्थित द्रोपदी कन्या इंटर कालेज में हुआ। जिसमें छात्राओं की दो ग्रुप में जूनियर और सीनियर वर्ग की समूह गान प्रतियोगिता हुई। दोनों ग्रुप में तीन -तीन समूह बनाये गए थे जूनियर वर्ग के समूह का नाम सत्यम, शिवम और सुंदरम और सीनियर ग्रुप में सुजलाम, सुफलाम और शीतलाम समूह के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी बच्चों ने बहुत ही सुंदर ढंग से वंदेमातरम की प्रस्तुति दी। निर्णायक शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा और संगीतज्ञ रीता सक्सेना ने अपना निर्णय देते हुए सभी के परिणाम घोषित किये। जूनियर में सुंदरम ग्रुप ने 60 में से 56 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सत्यम ने द्वितीय तथा शिवम ने तृतीय स्थान पर रहकर बाजी मारी। सीनियर में सुजलाम ग्रुप ने 60 में से 57 अंक प्राप करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुफलाम ने द्वितीय तथा शीतलाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्राओं को हार, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. विनोद पागरानी, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुरेश बाबू मिश्रा और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री गंगवार ने देकर पुरस्कृत किया।

शिक्षा में अविस्मरणीय योगदान के लिए रामश्री गंगवार, डॉ नूतन दीक्षित और श्रुति प्रज्ञानन को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.विनोद पागरानी को भी क्लब के अध्यक्ष ने शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सक्सेना, शोभा सक्सेना, श्रबोनि भट्टाचार्य, ज्योति मिश्रा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अंजू साहनी, राजेन्द्र सक्सेना, अखिलेश कुमार, अविनाश चंद्र, सुनील कुमार शर्मा सहित विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

प्रेरक के रूप में दिखे राज्यमंत्री, सिविल डिफेन्स वार्डन्स और होमगार्डों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरेली@BareillyLive. होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को बरेली दौरे पर थे।…

16 hours ago

स्व शिव दयाल चौरसिया जी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी

Bareillylive :मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…

21 hours ago

श्री अगस्त्य मुनि आश्रम के 178 वें वार्षिकोत्सव का सुंदर काण्ड पाठ के साथ समापन

Bareillylive :श्री अगस्त्य मुनि महाराज़ के 178वें वार्षिकोत्सव का मंगलवार को कमेटी द्वारा सुन्दर काण्ड…

21 hours ago

शुभेच्छु मिलन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Bareillylive : भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी…

22 hours ago

कांग्रेस पार्टी ने धरना देकर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था को लेकर जताया रोष

Bareillylive : उत्तर प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों की ओर से सेठ…

22 hours ago

पिथौरागढ़ में होने वाले फारवर्ड एरिया टूर कम ट्रैक कैंप के लिए एनसीसी कैडेट्स रवाना

Bareillylive : एनसीसी ग्रुप, बरेली की विभिन्न यूनिटों के कुल 20 एनसीसी कैडेट आज दिनांक…

22 hours ago