Bareilly News

आंवला में सुनील बंसल : जनसभा शुरू होते ही जाने लगे मुस्लिम, ये रही वजह

BareillyLive, आंवला/ भमोरा। सीएए की जनसभा के बहाने विधायक धर्मपाल सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया। चूंकि जनसभा सीएए के समर्थन में होनी थी इसलिए पहली पंक्ति में कुछ लम्बी दाड़ी वाले मुस्लिमों को भी बैठाया गया था। जैसे ही वक्ताओं ने बोलना शुरू किया, वे उठकर जाने लगे।

मीडिया कर्मियों ने कारण जानना चाहा तो ग्राम केसरपुर से असफाक खां, सज्जन खां, असलम खां आदि व ग्राम शहबाजपुर के मुंशी खां, लतीफ, कल्लू आदि ने बताया कि वह तो विधायक जी के बुलावे पर यहां आए हैं उन्हें नहीं मालूम कि यह रैली सीएए के समर्थन की है।

मंच पर दिखी अनुशासनहीनता

आंवला। भाजपा की पहचान एक अनुशासित पार्टी की मानी जाती है। लेकिन इसके विपरीत शनिवार को पार्टी महामंत्री की जनसभा में मंच पर अनुशासनहीनता साफ दिखाई दे रही थी। स्थानीय नेताओं में संगठन महामंत्री का स्वागत करने की होड़ दिखाई दी जिस कारण वहां अव्यवस्था होने लगी।

जिलाध्यक्ष आंवला वीरसिंह पाल व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में बंसल जी के साथ फोटो खिंचाने व सेल्फी की होड लग गयी। परिणामस्वरूप मंच पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

वहीं क्षेत्रीय सांसद धर्मेन्द्र कश्यप विधायक धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, बरेली के डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। सरकार की उपलब्धियां ही गिनायीं। यहां पर शाहीन बाग के बारे में भी वक्ताओं ने भाषण दिये। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के ध्वजारोहण और भारतमाता के चित्र के पूजन के साथ हुआ।

इस अवसर पर बिथरी विधायक पप्पू भरतौल, राजीव सिंह बब्बू भईया, पवन शर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, सुधीश पाण्डेय, पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, ब्लाक प्रमुख श्रीपाल लोधी, वेदप्रकाश यादव, दुर्विजय िंसंह शाक्य, यशु गुप्ता, आदि मौजूद रहे। संचालन रामनिवास मौर्य ने किया।

अजय खण्डेलवाल के यहां भी गए बंसल

आंवला। सभा के बाद श्री बंसल दिवंगत विभाग सह संघ चालक अजय जी खण्डेलवाल के आवास पर भी गये। उनके परिवार से मिलकर सान्त्वना दी। इसके उपरान्त जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल के आवास पर भोजन के उपरान्त शाहबाद-रामपुर को रवाना हो गए।

श्रीबंसल अपने तय कार्यक्रमानुसार बरेली जंक्शन ट्रेन से पहुंचे तो बरेली के तमाम पदाधिकारियों के साथ आंवला जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल एवं युवा नेता यशवंत िंसंह उनको रिसीव करने पहुंचे। इसके बाद वह सर्किट हाउस गए तथा कार्यकर्ताओं से मिले बाद में विधायक राजेश अग्रवाल के यहां जलपान करने उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद आंवला रवाना हो गए। रास्ते में बल्लिया के समीप गांव दियूनी में संजीव भारद्वाज की बहिन की शादी में भी उपस्थिति दर्ज कराई।

गौरतलब है कि संगठन शिल्पी श्रीबंसल जहां जनसभा में लगभग 4-5 मिनट ही बोले वहीं जिलाध्यक्ष वीरसिंह पाल के आवास पर करीब 40 मिनट रूके तथा कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

संगठन महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत

भमोरा। प्रतिनिधि के अनुसार बरेली से बदायूॅ क्षेत्र में जाते समय कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। रास्ते में चल रहे 108 कुण्डलीय महायज्ञ में पंहुच कर उन्होंने दर्शन भी किये। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल के बदायूॅ के दातागंज क्षेत्र में शादी में जाते समय देवचरा में आशीष जायसवाल व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं बल्लिया पंहुच श्री बंसल ने डप्टा श्यामपुर गांव में चल रहे 108 कुण्डलीय महायज्ञ में पंहुच आशीर्वाद प्राप्त किया। महायज्ञ का आज अंतिम दिन था। यहां पर गिरीशा गुप्ता, रामवीर फौजी, नरेन्द्र गुप्ता, विनीत गुप्ता, राहुल दीक्षित आदि लोगों ने उनका स्वागत किया। लौटकर आंवला जाते समय भमोरा पर मण्डल अध्यक्ष देशपाल के नेत्तृव में धर्मवीर राठौर, दीपक वर्मा, दुर्गा प्रसाद मौर्य, ब्रहमप्रताप सिंह, कैलाश दिवाकर आदि लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago