Bareilly News

सुपरस्टार सिंगर क्षितिज सक्सेना का हुआ सम्मान, हम कायस्थ कल्याण समिति रही आयोजक

Bareillylive : कहते हैं कि कला की पहुंच सीमाओं से पार होती है कलाकार की प्रतिभा और उसका व्यक्तित्व उसे समाज मे प्रशंसनीय बनाता है, हाल ही मे समाप्त हुए सुपरस्टार सिंगर 3 के फाइनलिस्ट क्षितिज सक्सेना आज घर घर में जाना पहचाना नाम है। *हम कायस्थ कल्याण समिति* के बैनर तले सोनी टीवी के चर्चित शो सुपरस्टार सिंगर 3 के रनरअप क्षितिज सक्सेना का कल बरेली में सम्मान समारोह हुआ जिसमें सर्वसमाज को निमंत्रण दिया गया और सभी उपस्थित रहे। ये समारोह होटल किंग्स हेरिटेज बीसलपुर चौराहे पर हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों ने क्षितिज का सम्मान किया जिसमें गट्टूमल परिवार से जीएम फार्मेसी के निदेशक रवि अग्रवाल ने भगवान के बाल स्वरूप की प्रतिमा क्षितिज को सम्मान में दी।माधवराव सिंधिया के प्रबंधक डॉ सौरभ अग्रवाल ने भी क्षितिज का सम्मान किया, वन पर्सेंट स्टूडियो से मोहित और तुषार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। लोकप्रिय कवि रोहित राकेश ने भी उसका माला पहनाकर सम्मान किया। सीएस अंकित अग्रवाल जो रोटरी क्लब बरेली के अध्यक्ष चुने गए है उन्होंने और समाजसेवी विशाल मल्होत्रा मनीष ने भी सम्मानित किया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से संजीव सक्सेना, अश्वनी कमठान, आलोक सक्सेना, योगेश सक्सेना व उनकी टीम ने सम्मानित किया। श्री चित्रगुप्त धाम के संस्थापक डॉ शिव कुमार सक्सेना ने मंदिर की माला और पटके से सम्मान किया। कायस्थ चेतना मंच से पवन सक्सेना, संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु आदि ने सम्मानित किया। मानव सेवा क्लब से सुरेंद्र बीनू सिन्हा, अखिलेश सक्सेना ने सम्मान किया। कायस्थ समाज से शिव कुमार बरतरिया, वेद प्रकाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सचिन श्याम भारतीय ने, कायस्थ सेना के आलोक प्रधान, श्यामदीप आदि ने भी सम्मान किया। समारोह के आयोजन में हम कायस्थ संस्था के अपुल श्रीवास्तव, अंकुर किशोर सक्सेना, संजीव सक्सेना, डॉ शिवम कमठान, सुनील सक्सेना, नमन सक्सेना, अभिषेक सक्सेना आदि सम्मलित रहे। शानदार म्युजिकल व्यवस्था में बरेली के प्रसिद्ध मंगल स्वर बैंड ने ऑर्केस्ट्रा और साउंड को सजाया।

क्षितिज ने अपने गीतों जैसे मूषक सवारी तेरी गणपति बप्पा मोरिया, मर जाऊँ या जी लूँ जरा, खोया खोया चांद, मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा, तेरे बिना गुजारा ए दिल है मुश्किल, आजा आजा दिल निचोड़े, ये हसी वादियाँ ये खुला आसमाँ, ए जिन्दगी गले लगा ले, तू ही रे जैसे बेहतरीन गीतों से जहां समां बांध दिया वहीं पीलीभीत से आये समवेत की बांसुरी वादन ने सभी का मन मोह लिया। सभी ने कहा कि ऐसी बांसुरी कभी नहीं सुनी। कार्यक्रम का संचालन अंकुर सक्सेना और आशीष माइकल ने किया। एक मेडले के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम देर रात 12:30 तक चला। तकरीबन 200 लोग देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

11 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

13 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

15 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

17 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

2 days ago