The Voice of Bareilly since 2010

सुरेंद्र बीनू सिन्हा मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष, अभय सिंह भटनागर महासचिव

बरेली। वर्ष 2021-22 के लिए मानव सेवा क्लब की कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को कर दी गई है। सुरेंद्र बीनू सिन्हा को अध्यक्ष और अभय सिंह भटनागर को महासचिव बनाया गया है।

क्लब की साधारण सभा में यह घोषणा नामांकन समिति के अध्यक्ष प्रो. एनएल शर्मा ने की। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में वेदप्रकाश सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  केबी अग्रवाल और अनिल सक्सेना को उपाध्यक्ष, सीएस अंकित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और निरूपमा अग्रवाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

निदेशक मंडल में सीए राजेन विद्यार्थी, नरेश मलिक, एएस अग्रवाल, इंद्रदेव त्रिवेदी, एएल गुप्ता, मुकेश सक्सेना, मयंक अग्रवाल, राजेश सक्सेना, प्रवीण गोयल, राजेंद्र कुमार सक्सेना, निर्भय सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, डीडी शर्मा और रजनीश सक्सेना को शामिल किया गया है। क्लब में कुल 86 सदस्य हैं।

error: Content is protected !!