Bareilly News

अ भा साहित्य परिषद प्रांतीय कार्यकारिणी में सुरेश अध्यक्ष, शशि बाला बनी महामंत्री

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के तत्वावधान में ब्रज प्रांत के साहित्यकारों की प्रांतीय कार्यकारिणी 2024 से 2026 में साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष तथा शशि वाला राठी को प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया गया। प्रांतीय संरक्षक का दायित्व राजश्री ग्रुप की चेयरपर्सन एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मोनिका अग्रवाल को दिया गया। उमेश चंद्र गुप्ता को प्रांतीय कोषाध्यक्ष और प्रमोद कुमार एटा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। यह समिति ब्रज प्रांत के 14 जिलों में साहित्य परिषद के कार्यक्रमों को संचालित करेगी। सरस्वती विद्या मंदिर बृजलोक कॉलोनी के सभागार में हुई बैठक में 35 सदस्यीय प्रांतीय कार्यकारिणी का भी गठन हुआ, जिसमें डॉक्टर विमल शरण भारद्वाज को वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष, अजीत कुमार जैन आगरा, आचार्य प्रभाकर कृष्ण अलीगढ़, डॉक्टर एसपी मौर्य बरेली तथा डॉ संजय पांडे गौहर पीलीभीत भी उपाध्यक्ष होंगे।
प्रांतीय संयुक्त महामंत्री का दायित्व संतोष मिश्रा अलीगढ़ तथा डॉक्टर चंद्र प्रकाश शर्मा रामपुर को सौंपा गया। प्रांतीय सांस्कृतिक मंत्री का दायित्व डॉक्टर रीता शर्मा को दिया गया। इसके अतिरिक्त चार प्रांतीय संयुक्त मंत्री, चार प्रांतीय संगठन मंत्री, चार प्रांतीय प्रचार मंत्री, चार प्रांतीय संचार मंत्री तथा पांच प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किए गए। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को मीडिया प्रभारी और पारस चन्द्र फिरोजाबाद को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी में मोहन चंद्र पांडे, उमेश चंद्र गुप्ता, चंद्रप्रकाश शर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, संजय पांडे गौहर, बृजेश कुमार शर्मा, विमलेश दीक्षित, प्रभाकर मिश्रा, डॉ एस पी मौर्य, आनंद गौतम तथा दीपांकर गुप्त ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोनिका अग्रवाल ने भी अपनी रचना प्रस्तुत की। डॉ रीता शर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देश प्रेम से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम जनपदीय मंत्री बृजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया। प्रांतीय संगठन मंत्री निरुपमा अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

मुख्य अतिथि डॉ मोनिका अग्रवाल ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए तथा उन्हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ एस पी मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

साभार: निर्भय सक्सेना

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

3 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

3 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

3 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

5 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

5 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

5 hours ago