स्वच्छता सर्वेक्षण : दूसरे स्थान पर रही विशारतगंज पंचायत, अव्वल बनाना प्राथमिकता : मौर्य

आँवला(बरेली)। भारत स्वच्छता अभियान के तहत कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत विशारतगंज को जिले में द्वितीय स्थान मिला है जबकि सेंथल अव्वल नम्बर पर है। नगर पालिका आंवला को 8वां स्थान मिला है। नगर पालिकाओं के मुकाबले नगर पंचायतों को सूची में ऊपर स्थान पाने से नगर पंचायत के चेयरमैन फूले नहीं समा रहे हैं।

नगर पंचायत विशारतगंज को दूसरा स्थान मिलने पर यहां के चेयरमैन सूरजपाल मौर्य का कहना है कि अगले सर्वे में पहला स्थाना पाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बताया कि उन्होंने दिन स्वच्छता को लेकर दिन रात प्रयास किये। जनता के आगे हाथ जोड़कर अनुरोध किया। पालिका के सफाई कर्मचारियों और स्टाफ एवं जनता के सहयोग से वह जिले में दूसरा स्थान पाने में सफल रहे हैं। जो थोड़ी बहुत कमी रह गई है वह अगली बार पूरी करेंगे और जिले में प्रथम स्थान पाकर ही रहेंगे।

पहली बार छोड़ दिया, फिर वसूला 500 रू0 जुर्माना

चेयरमैन श्री मौर्य ने बताया कि उन्होंने रात्रि में नगर भ्रमण करके लोगों से अपील की। जो दुकानदार कूड़ा दुकान के आगे डालते थे उन्हें पहली बार चेतावनी देकर छोड़ दिया गया तथा अगली बार 500 रू0 का जुर्माना वसूला गया। जनता से कहा कि सफाई कर्मी दिन में दो नहीं तीन बार कूड़ा उठाने आएंगे। आप लोग कूड़ेदान में ही कूड़ा डालें सड़कों पर न फैलाएं।

मौर्य ने कहा कि यह मुकाम जनता, पालिका सदस्यों व सफाई कर्मियों एवं स्टाफ के सहयोग से हासिल किया है। अगली बार विशारतगंज जिले की नम्बर-1 आदर्श नगर पंचायत होगी।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago