Bareilly News

स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली में किया बूथों का भौतिक सत्यापन

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बूथ सत्यापन अभियान को गति देने के लिए रविवार को जनपद की बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के सरदार बल्लभभाई पटेल मंडल के बंजरिया शक्ति केंद्र एवं बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर पहुंचे और भौतिक सत्यापन किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ पर पहुंचकर बूथ सत्यापन अभियान को गति दे रहे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भाजपा की विजय का आधार है। आप सभी लोग बूथ समिति सत्यापन के कार्य में जुट कर 2022 में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार तैयार कर रहे हैं। मजबूत बूथ समितियों के गठन से बूथ विजय का संकल्प पूर्ण होगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा और बसपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश को अपराध और अपराधियों के हवाले कर दिया था। इन दोनों दलों ने भय, आतंक, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टीकरण और राजनीतिक का अपराधीकरण करके उत्तर प्रदेश को बदहाल करने का महापाप किया है। समाजवादी पार्टी बिना अपराधियों के चार कदम भी नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के गठजोड़ की वजह से प्रदेश की भय, भूख, भ्रष्टाचार की बनी छवि को बदलने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया है। भाजपा सरकार की आधारशिला पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से रखी गई जिससे पार्टी चुनाव दर चुनाव विजय प्राप्त कर रही है। पार्टी एक बार फिर कमल खिलाएंगे। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

प्रदेश अध्य्क्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा है, पराली जलाने के मुकदमों को वापस लिया जाएगा और गन्ने का जो भुगतान बचा है उसका भी जल्दी ही भुगतान किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, बहेड़ी के विधायक छत्रपाल गंगवार, रजनीश पांडेय, स्वाति सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी, सोमपाल शर्मा,अभय चौहान, सरदार निरंजन सिंह, राहुल साह, सुरेश गंगवार आदि उपस्थित रहे।

बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र

स्वतंत्र देव सिंह बूथ सत्यापन के लिए बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा नगर में शिव मंदिर पहुंचे और निरीक्षण किया। यहां शक्ति केंद्र 67 व बूथ 134 प्रभारी राजीव साहनी, बूथ सत्यापन अधिकारी अधीर सक्सेना ने स्वागत किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, बूथ अध्यक्ष आशीष शर्मा, सतीश कातिब, माया सक्सेना राजीव सक्सेना, आरेन्दर अरोड़ा,शशि सक्सेना,पुनीत मिश्रा,हर्ष वर्धन आर्य,  दुर्विजय सिंह शाक्य, डॉ अनिल शर्मा, गुलशन आनंद, बंटी ठाकुर, श्वेत सक्सेना, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, राज अग्रवाल ,गौरव गुप्ता, हरवंश सेठी, शीतल गुलाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago