The Voice of Bareilly since 2010

सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Bareillylive : सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में शिशु भारती का शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनीति शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्चन कर प्रारंभ किया, आचार्या श्रीमती अलका नवीन ने पटका पहनकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने शिशुभारती के महत्व को बताते हुए कहा कि शिशु भारती का गठन देश के भावी पीढ़ी को देश की उन्नति की ओर बढ़ने के लिए पहला कदम है, इसी के साथ अपने दायित्बोध को निभाना सीखना और सिखाना का भाव उत्पन्न करता है, शिशुओं के विकास के लिए विभिन्न आयाम बहुत आवश्यक हैं।

मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनीति शर्मा जो की एक शिक्षाविद भी हैं उन्होंने अपने उद्बोधन में भैया बहनों को दायित्वबोध का स्मरण कराते हुए कहा विद्यालय से सीखी हुई शिक्षा समाज एवं देश के हित के लिए प्रयोग की जानी चाहिए तभी हमारी शिक्षा संपूर्ण मानी जाती है, उन्होंने भैया बहनों को मां सरस्वती एवं अपने पूर्वजों को साक्षी मानकर प्रमुख पदाधिकारी जिसमें अध्यक्ष, मंत्री, सेनापति को शपथ ग्रहण कराई।

इसी के साथ सहसवान बदायूं के प्रधानाचार्य अनूप जी ने विभाग प्रमुख भैया बहनों को शपथ ग्रहण कराई। शिशु भारती प्रमुख राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन कर एवं आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत भैया बहनों को जलपान कराकर विदा किया गया।

error: Content is protected !!