The Voice of Bareilly since 2010

विष्णु इंटर कॉलेज में शिक्षक एवं छात्रों ने यातायात सड़क सुरक्षा की ली शपथ

BareillyLive : विष्णु इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रार्थना स्थल पर विद्यालय के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य शरद कांत शर्मा ने सभी शिक्षकों तथा छात्रों के साथ यातायात सड़क सुरक्षा की शपथ ग्रहण ली। प्रधानाचार्य ने अपने कम शब्दों में छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिस छात्र की उम्र 18 वर्ष पूर्ण कर ली है वहीं छात्र विद्यालय में अपने लाइसेंस के साथ वाहन ला सकेगा अन्यथा कोई छात्र वाहन नहीं लाएगा। कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने छात्रों को एवं वरिष्ठ शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ कराई और कहा कि यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करके दुर्घटना को रोका जा सकता है सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करती हैं सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत 1989 में हुई थी। सड़क सुरक्षा शपथ समारोह में अरविंद कुमार, हरिमोहन भारद्वाज, आलोक सेठ, आर पी मिश्रा, सुशील शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार, अजीत सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, राकेश बाबू, अजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार, सुधीर वीर विक्रम, सर्वेश कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार, विजय यादव श्रीमती अनुपमा वर्मा, कल्पना शर्मा, चंद्रप्रभा आर्य आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!