Categories: Bareilly News

बरेली : लोकगीतों की धुन, ढोलक की थाप पर नृत्य के साथ मनाया तीज महोत्सव-Video

BareillyLive. बरेली में महिलाओं का तीज सेलिब्रेशन जारी है। बुधवार को भी शहर में कई जगह महिलाओं ने एकत्र होकर तीज का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने लोकगीत गाये और ढोलक की थाप पर डान्स भी किया। लोकगीतों के साथ ही फिल्मी गानों पर नृत्य और चुहलबाजी देखने को मिली।

तीज का एक कार्यक्रम राजेन्द्र नगर के शहीद पंकज अरोरा पार्क के पास आयोजित किया गया। यहां कार्यक्रम का संयोजन स्नेहा शुक्ला ने किया। इस अवसर पर महिलाओं ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम की विशेष बात ये रही कि महिलाओं ने पार्टी में रिफ्रेशमेण्ट में बाजार की चीजों की जगह घर के भोजन को वरीयता दी। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाएं अपने घरों से विभिन्न व्यंजन पकाकर लायी थीं, जिनका सभी ने मिलकर स्वाद लिया।

यहां अलका शुक्ला, अनुवन्दना माहेश्वरी, सुनीता, शिखा, रेनू, किरन, अंजू,शैल, मोनिका, दीपा, प्रिया, डॉ.प्रीति, मीरा, मीनू, मुक्ति समेत अनेक संभ्रान्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसके अलावा शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने डीडीपुरम स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में तीज महोत्सव का आयोजन किया। यहां भी महिलाओं ने तीज का त्योहार मस्ती के साथ मनाया।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago