The Voice of Bareilly since 2010

बदायूं में मंदिर के महंत की चाकू से गोदकर हत्या

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर ढक नगला गांव में शुक्रवार रात एक महंत की मंदिर परिसर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 75 वर्षीय जय सिंह उर्फ सखी बाबा करीब 45 साल से ढकनगला गांव में मढ़ी बनाकर रहते थे।

हत्या का आरोप गांव के ही व्यक्ति पर लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह नशेड़ी प्रवृत्ति का है। पुलिस ने मौका मुआयन करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब महंत फेरी निकालने के बाद अपनी मढ़िया में वापस पहुंचे थे। सुबह जब कुछ लोग मढ़िया पर पहुंचे तो वहां बाबा का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। देख कर लग रहा था कि किसी ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा है,वह फरार हो गया है।

 
error: Content is protected !!