Bareilly News

बरेली: बाग में मिला नौ साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

बरेली। बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खटेटा में 9 वर्षीय बच्ची का शव बाग में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या की आशंका जतायी जा रही है। इस सनसनी खेज मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनाम भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तत्काल खोजबीन कर दोषियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये है।

बरेली जिले की आंवला तहसील के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खटेटा में श्याम सिंह के परिवार में शादी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। रात करीब 8 बजे श्याम सिंह की बेटी उम्र 9 वर्ष बरात देखने गयी। फिर वह वापस नहीं लौटी। काफी देर होने के बाद परिवार वालों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन का कहीं भी पता नहीं चला। रात में परिवार वाले थक हारकर बैठ गये। सुबह होने पर गांव के लोग शौच क्रिया के लिए जंगल की तरफ गये तो देखा कि युकेलिप्टस की बगिया में आरती का शव पड़ा है।

तुरन्त ही इसकी जानकारी परिवार वालों को दी गयी। परिवार वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। बच्ची का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। शादियां की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गयीं। परिवार वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात और सीओ आँवला थाना पुलिस अलीगंज, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. संसार सिंह ने कहा कि परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago