Bareillylive : वर्ष 2013 से बरेली में एक ही छत के नीचे सरकारी कार्यालय लाने की सरकार को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पत्र भेजकर चलाई गई मुहिम अब रंग लाई हैं। बीते 1अप्रैल 2025 को बरेली कॉलेज मैदान पर उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी आधिकारियों से इस दिशा में मंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालय एक छत के नीचे लाने का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है।
बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री, अब महामहिम झारखंड, के माध्यम से 23 अगस्त 2013 एवं तत्कालीन मेयर डॉ आई एस तोमर के माध्यम से 24 अगस्त 2013 को पत्र पर उपरोक्त नेताओं के कवर लेटर लगवा कर मुख्यमंत्री जी को पत्र भिजवाए थे। कई बार स्मरण पत्र भी भेजे थे। जिस पर अब जाकर कुछ सुनवाई हुई है। प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की एक छत के नीचे सरकारी कार्यालय लाने की बात का बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है।
बरेली विकास प्राधिकरण अब मंडलीय अधिकारियों के लिए एकीकृत कार्यालय बनाने की दिशा में काम को आगे बढ़ाने पर तैयारी में लग गया है। बरेली कॉलेज में अप्रैल को मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर का उदाहरण देते हुए कहा था कि सभी कार्यालय एक छत के नीचे होने से लोगों को भागदौड़ नहीं करनी होगी। अब इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण नें पहल शुरू कर दी है। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने पूछने पर बताया कि जल्द ही मंडल आयुक्त बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल के साथ बैठक कर उनके दिशा निर्देशन में बरेली में स्थान चिह्नित करेंगे। जो रामगंगा नगर नहीं शहर के बीच ही हो सकता है।
बरेली मंडल में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं जिले आते हैं। अभी बरेली में मंडलीय कार्यालय लाइंस, विकास भवन रोड नोमहला रोड, आवास विकास, के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों में फैले हुए हैं। दूसरे जिलों से आने वालों को इन मंडलीय कार्यालयों की तलाश में भटकना पड़ता है। अब उत्तर प्रदेश के विकास कार्य में अग्रणी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेश पर एक छत के नीचे सरकारी कार्यालय बनाने की दिशा में प्रारंभिक कार्य चालू हुआ है।
बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मनिकंडन ए जी ने फोन पर बताया कि मुख्यमंत्री जी के इस काम को अब प्राथमिकता में रखा गया है। जिसके लिए मंडल आयुक्त से जल्द ही वार्ता कर उनके निर्णय अनुसार इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। एक से दो महीने में इस जमीनी कार्य को शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा जिला स्तर के कार्यालय भी इसी तर्ज पर एक छत के नीचे होने की कवायद विकास भवन की तर्ज पर शुरू होने की संभावना है। स्मरण रहे इज्जत नगर रेलवे स्टेशन की कॉलोनी सईद में गेट एवं वाहन पार्किंग की मांग भी इसी प्रकार के पत्र एवं रिमाइंडर भेजने पर पूरी हुई थी जिसका लाभ अब बरेली वासियों को मिल रहा है। बरेली में एक अन्य मांग मल्टी स्टोरी वाहन पार्किंग/ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कुतुबखाना सब्जी मंडी, श्यामगंज सब्जी मंडी, सिविल कोर्ट परिसर, सदर तहसील, जेल रोड, सेवायोजन कार्यालय, राजेंद्र नगर, डी डी पुरम में बन जाए तो शहर की सड़कों पर से दोपहिया वाहनों का जमाबड़ा कम होने से जाम की स्थिति से जूझना भी कम होगा।