The Voice of Bareilly since 2010

कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा में नहाते समय डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव, घर में मचा कोहराम

BareillyLive : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर राम गंगा में स्नान करने गए मुबारकपुर निवासी युवक प्रदीप कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल और बहादुरपुर निवासी सूरजपाल की मासूम बच्ची मानसी ये 2 लोग डूब गए थे, उसके बाद अफरा तफरी मच गई थी आज तीसरे दिन गुरुवार को बाढ़ राहत दल गोताखोरों ने मोटर बोट से रामगंगा में मंथन किया गया तभी अचानक दोपहर 2 बजे मुबारकपुर निवासी प्रदीप उम्र 18 वर्ष की लाश निकलकर ऊपर आ गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहां तो मृतक के पिता रामेश्वर दयाल ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, उसके बाद पुलिस ने मृतक प्रदीप का पंचनामा भर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जैसे ही मृतक के शव निकलने की खबर उसके घर पहुंची तो उसे घर में कोहराम मच गया। गांव के ग्रामीण युवक का शव देखने के लिए रामगंगा भोलापुर पहुंचे, मृतक प्रदीप के छोटे भाई करन ने बताया कि वह चार बहन भाई हैं जिसमें सबसे बड़े भाई का नाम नेमचंद उम्र 25 वर्ष, दूसरे नंबर पर बहन संतोषी उम्र 20 वर्ष, तीसरे नंबर पर प्रदीप उम्र 18 वर्ष, चौथे नंबर पर करन उम्र 16 वर्ष है, और मां ओमवती और पिता रामेश्वर दयाल हैं।

बरेली से संवादाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

error: Content is protected !!