Bareilly News

जिलाधिकारी ने महिला प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर और बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश

BareillyLive : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय महिला शरणालय से सम्बद्ध मानसिक रूप से अविकसित महिला प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया।

जहाँ उन्होंने महिला शरणालय में रह रही संवासिनियों से उनकी कुशल क्षेम पूछी और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर महिलाओं ने बताया कि यहां पर सभी सुविधाएं समय से मिल रही हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संवासिनियों को कंबल का वितरण भी किया और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा, सभी कैमरे संचालित पाये गये। नारी निकेतन में 96 महिलाएं व स्टाफ उपस्थित पाये गये।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसिक रूप से अविकसित महिलाओं के लिये भोजन, वस्त्र व चिकित्सा स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं प्रदान की जाये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि साफ-सफाई, लाइट की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाये।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, केन्द्र संचालक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago