Bareilly News

होली मिलन समारोह में छाया रहा अपनी सरकार बनने का उल्लास

रेली : राष्ट्र जागरण युवा संगठन का होली मिलन समारोह गुरुवार को उपजा प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक राजेश मिश्रा (पप्पू भरतौल) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज और व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल महरोत्रा मंच पर विराजमान रहे। पूर्व उपसभापति अतुल कपूर ने कहा कि इस साल 2 बार होली का त्योहार मनाया गया- 10 मार्च मतगणना के दिन और 18 मार्च को होली के दिन। अब चूंकि अपनी सरकार है तो आगे होली का आनंद दोगना रहेगा।

पप्पू भरतौल ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए यूनियन यानि संघ के होने का महत्व बताया। उन्होंने प्रेस को केंद्रित करते हुए कहा कि पत्रकारों की राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका रहती है। उनकी कलम से निकला हर शब्द भारत मे सच्चाई की इमारत की नींव डालता है। उपजा क्लब अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने कहा होली प्रेम का त्यौहार है। हम सब एक साथ चल कर ही जीवन पथ के संघर्षों से लोहा ले सकते हैं। हम जब बालक होते हैं तो हर राग-देष से दूर होते हैं। होली ऐसा त्योहार है जिसमें सब बुरी आदतों का अस्तित्व समाप्त हो जाता है और इंसान पुनः अपनी ऊर्ज़ा को प्राप्त करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि संगठन विगत 7 वर्षों से हर धर्म, हर जाति के लोगों को साथ ले करचलने का कार्य करता है इसी साथ की वजह से हम समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर पाते हैं।

कार्यक्रम में संस्थापक/सचिव सौरभ शर्मा, राष्ट्रीय सचिव संजू भैया, विधि सलाहकार पंकज मिश्रा, संस्थापक सदस्य सचिन श्याम भारतीय, जीतू देवनानी, राजीव खुराना, हरमीत सिंह, हरजीत सिंह लाली, महिला मोर्चा से सीमा गुप्ता, दिव्या गुप्ता, नीमा भण्डारी, आरती गुप्ता, प्रियंका मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, रुचि, नेहा, रानी, प्रियंका कपूर, डिंपल मेदिररता , हर्षित रस्तोगी , शानू गुप्ता , दुस्येन्द्र सिंह , पंडित जी , संजय चड्डा , बलराम कश्यप , अनिल मिश्रा , सचिन पाठक ,अजय चंद्रा, कौशिक टंडन, राजू उपाध्याय, ऋषभ शर्मा, हृदयनारायण आदि मौजूद रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago