Bareilly News

राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के उत्कृष्ट कार्य हैं सराहनीय : महापौर उमेश गौतम

BareillyLive : राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की जिला टीम के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम त्रिमूर्ति पैलेस बैंक्विट हॉल बदायूं रोड पर सम्पन्न हुआ तथा काफी संख्या में लोगो ने मंडल की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्य अतिथि राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक तथा महापौर डा उमेश गौतम, विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना तथा उपसभापति सर्वेश रस्तोगी का मंडल के अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, संयोजक अमित भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव औतार अग्रवाल, जीतू देवनानी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि महापौर डा उमेश गौतम ने राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के उत्कृष्ट कार्यों के लिये सदस्यों तथा पदाधिकारीयों का साधुवाद तथा उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि जिस त्वरित गति से मंडल व्यापारी समस्याओं के निदान के तत्पर रहता है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य अपनी सामाजिक तथा व्यापारिक समस्याओं से सम्बंधित दायित्वों की पूर्ती करने में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। मंडल की गतिविधियों के कारण बरेली शहर के व्यापारियों तथा अधिकारियों के मध्य सामंजस्य स्थापित करके मंडल के सदस्य समस्याओं को दूर करने का निरंतर अपना सफल प्रयास करते हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से कहा कि वोकल फार लोकल के द्वारा प्रधानमंत्री की मुहीम को अपना कर वे अपने शहर की चीजों को जन जागृति प्रदान करें।

विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जनता जनार्दन को प्रदान की गई असंख्य योजनाओं से अत्यधिक लाभ मिलने के कारण राम राज्य का स्वप्न चरित्रार्थ हो रहा है। लोग बिना किसी भय के जीवन यापन कर पा रहे हैं।

महापौर डा उमेश गौतम ने जिला की नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराया जिसमें जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल, जिला महामंत्री शफीकुद्दीन, जिला महामंत्री संजय गोयल, जिला संरक्षक एम पी सिंह, उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, सुरेंद्र अग्रवाल लाला, आर.सी़.अग्रवाल, वरून गंगवार, अमरिंदर सिंह, विरेंद्र सिह, विपिन कुमार सक्सेना, सुधीर अग्रवाल, राजेश कुमार सक्सेना, अमर प्रीत सिंह, वरिष्ठ मंत्री हेमंत कुमार पाण्डे, भारतेंदु सोनकर, यश डेंग, इमरान खान, राजकुमार, रचित साहु, जमाल हैदर अली, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल को पद की शपथ ग्रहण कराई।

राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि २२ जनवरी को श्री राम मन्दिर का विधि विधान के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूजन अर्चन के साथ हिन्दुओं का स्वाभिमान वापस दिलाया जा रहा है। हमारे व्यापार मंडल के द्वारा बरेली शहर के हर मन्दिर तथा हर व्यक्ति को उत्साहित किया जायेगा कि दीप प़्रज्जवलन, बिजली तथा फूलों की सजावट से इस दिन को प्रफुल्लिता के साथ मनाया जाये। कार्यक्रम का सफल संचालन डा शफीकुद्दीन तथा जोरावर सिंह ने किया।

आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, संयोजक अमित भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव औतार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल, जिला महामंत्री शफीकुद्दीन, मंडल प्रभारी आशू अग्रवाल, उबैदर रहमान शम्सी, जीतू देवनानी, एम पी सिंह, जोरावर सिंह, नीरज रस्तोगी, हरमीत सिंह, हरजीत सिंह लाली, ग्रीश मक्कड़, अजीत श्रीवास्तव, आशीष सहगल, अमित मिश्रा, विकास सहगल, प्रकाश लौंगवानी, लख्खी सोंडी, अजयराज शर्मा, सौरभ शर्मा, नितिन रस्तोगी का मुख्य सहयोग रहा।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago