Bareillylive : शहर के फिनिक्स मॉल में आज फिल्म ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें बरेली के सैकड़ों दर्शकों ने इसे समाज और संस्कृति से जुड़ी प्रेरणादायक फिल्म बताया।
जिसमें मेयर उमेश गौतम ने कहा, “गोदान चलचित्र की आज स्क्रीनिंग हुई। मैंने पूरी फिल्म देखी। यह फिल्म 1966 में हुए गौ रक्षा आंदोलन पर आधारित है। गाय भारतीय समाज और सनातन धर्म में पवित्र स्थान रखती है, जिसे इस फिल्म में प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।”
मेयर उमेश गौतम ने आगे कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों का संदेश भी देती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “मैं अनुरोध करूंगा कि इस फिल्म को परिवार के साथ जरूर देखें। यह फिल्म सभी को आनंदित करेगी और अच्छा प्रभाव भी डालेगी।”
इस अवसर पर मेयर उमेश गौतम के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। स्क्रीनिंग के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने भी फिल्म का आनंद लिया। कार्यक्रम में फिल्म के संदेश को लेकर सकारात्मक चर्चा होती रही।
संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान कृष्णचंद्र जी ने कहा कि ऐसी फिल्मों का समर्थन होना चाहिए जो समाज को जागरूक करें और संस्कृति से जोड़ें।
गोदान (Godaan Movie) यह फ़िल्म भारतीय संस्कृति, गौ-माता के महत्व और जीवन मूल्यों का गहरा संदेश लेकर आई है।
यह फ़िल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना है, जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। “गोदान” एक ऐसे वैज्ञानिक और उसके जीवन की कहानी है, जिसकी सोच और जीवनशैली तब बदल जाती है जब उसके जीवन में गौ-माता का प्रवेश होता है। इसके बाद वह भारतीय परंपरा, पंचगव्य चिकित्सा, प्राकृतिक जीवन और गौ-सेवा के महत्व को समझता है।
फिनिक्स मॉल में हुई इस स्क्रीनिंग को लेकर दर्शकों में भी खास उत्साह देखने को मिला।
फिल्म ‘गोदान’ को लेकर संघ के पदाधिकारियों और समाज एवं राजनैतिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने कहा की यह फिल्म सभी को सपरिवार देखनी चाहिए अब यह अपील शहरभर में चर्चा का विषय बन गई है।







Leave a Reply