Bareilly News

मानव सेवा क्लब के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों से बांध दिया समां

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के गीतों की एक शाम का आयोजन किया गया। जिसमें देशभक्ति के एक से एक सुंदर गीत प्रस्तुत किये गए। देशभक्ति के इस आयोजन का प्रारंभ झण्डारोहण से हुआ। इंद्रदेव त्रिवेदी और ए. एल.गुप्ता ने गणतंत्र के मायने बताते हुए संविधान के बारे में जानकारी दी। प्रीति सक्सेना ने ‘कर चले फिदा हम जानें तन साथियों” की जोरदार प्रस्तुति दी तो अरुणा सिन्हा ने “ऐ वतन, ऐ वतन हमको तेरी कसम” सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी, प्रकाश चंद्र ने “छोड़ो कल की बातें कल बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी” की प्रस्तुति ने वातावरण गुंजायमान कर दिया। सुधीर मोहन ने “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मीरा मोहन, मंजू लता, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इंद्रदेव त्रिवेदी, अंगन लाल गुप्ता, डॉ. अखिलेश गुप्ता ने देशभक्ति के सुंदर और जोरदार गीतों से श्रोताओं को बांधे रखा। संजय रस्तोगी, निर्भय सक्सेना, विजय कुमार कपूर, राजीव सक्सेना, रीतेश साहनी सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। सभी का आभार क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago