The Voice of Bareilly since 2010

#बरेली: परिजन को नशा देकर किया बेहोश, फिर साढ़े पांच लाख लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती

बरेली @BareillyLive. बरेली शहर की एक युवती ने परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके घर में रखे साढ़े पांच लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पुलिस ने प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बरेली के सीबी गंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। उसने तहरीर में बताया कि बीती 29 जून को वह एक रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी बेटी, पुत्रवधू व अन्य बच्चे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का इस्लाम घर आया और बेटी को बहलाकर ले गया।

बताते हैं कि इससे पहले युवती ने परिजनों को नशीला पदार्थ खिला दिया था। इस कारण घरवाले बेहोश हो गए। फिर घर में रखे साढे़ पांच लाख रुपये लेकर युवती प्रेमी के साथ चली गई। उन्होंने बताया कि जब वह लौटकर घर आए तो घटना की जानकारी हुई। बेहोशी की हालत में घर के सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने इस्लाम, रिजवान और फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

error: Content is protected !!