Bareilly News

द ग्रेट गणपति महोत्सव आयोजित, बरेली शहर की हस्तियां सम्मानित

बरेली। ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी एवं माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में षष्टम द ग्रेट गणपति महोत्सव का आयोजन संस्था के एकता नगर स्थित कार्यालय में किया गया। प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सक्सेना, संरक्षक सीएल शर्मा और गुलशन आनंद ने भगवान गणपति का पूजन करके किया। मूर्ति एवं कलश पूजन आचार्य हेमन्त शांडिल्य द्वारा सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर,राकेश कुमार अग्रवाल, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, अनुपम कपूर, डॉ. मनीष टंडन, डॉ.सत्येंद्र सिंह, डॉ. विमल भारद्वाज, सौरभ मेहरोत्रा, राजेंद्र अरोरा, आचार्य राम किशोर शर्मा, रो. सुनील शर्मा, अश्वनी ओबरॉय, राकेश कुमार सक्सेना, राजेंद्र गुलाटी, दिनेश चन्द्र शर्मा, अतुल कपूर, संतोष उपाध्याय, मुकेश तिवारी, शीतल गुलाटी, रचना सक्सेना, डॉ. मीनाक्षी चंद्रा, अभिषेक सक्सेना, कनिष्क शर्मा, पुष्कर सक्सेना, शशिकांत गौतम, विकास अग्रवाल, सीए विनीश अरोरा, सीए सुधांशु उपाध्याय, सन्दीप सक्सेना कुक्कू, सौरभ सक्सेना आदि को द ग्रेट बरेलियंस की उपाधि से सम्मानित किया गया।

द्वितीय सत्र में प्रख्यात भाजन गायक राजेंद्र गुलाटी की भजन संध्या ने समां बांधा। इस अवसर पर सभी ने श्री गंगा, गौ, बेटी,पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की शपथ ली। अंत में महाआरती के उपरांत भगवान गणपति जी को लड्डू का भोग लगाया गया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago